नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 18 अक्टूबर 2024, *दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजक पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन शत–प्रतिशत सुनिश्चित करें और निर्देशों के उल्लंघन की दिशा में कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई गैर परंपरागत जुलूस, सभा सहित अन्य कोई आयोजन न करें। डीजे के लिए निर्धारित नियमों का पालन कठोरता से करें और किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक गाना आदि न चलाएं।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन–प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कड़ाई के साथ कराएं। पटाखों का भंडारण व बिक्री रिहायशी क्षेत्र में किसी दशा में न हो। छठ घाटों की मरम्मत और साफ–सफाई ससमय करा लें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम/सीडीओ के साथ–साथ थाना प्रभारियों को सभी गांवों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मोहल्ला समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को सीओ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग को त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। प्रतिमा विसर्जन हेतु चिन्हित घाटों की साफ–सफाई का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का इतिहास अपवादों को छोड़कर शांतिपूर्ण ही रहा है। हम सबको पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्यौहार भी सकुशल और प्रेम व सौहार्द के साथ सम्पन्न होंगे।

 

पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखे हुए है और किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीजे आदि के इस्तेमाल के दौरान ध्वनि तीव्रता को निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। कहा कि इसका अनुपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आयोजक प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके, अन्यथा उनकी भी जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। कहा कि विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के लोगों का सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। नागरिकों को भी जिम्मेदार व्यवहार करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम/सीओ/बीडीओ/ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]