नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ओडिशा में 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान का असर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ओडिशा में 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान का असर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ओडिशा में 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान का असर*

 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा सरकार अलर्ट है। सरकार का कहना है कि वह किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने शून्य जनहानि का लक्ष्य रखा है। IMD अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और आज रात तक उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। कल बुधवार तक यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। गुरुवार (24 अक्टूबर) को तूफान के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों तक पहुंचने की उम्मीद है।ओडिशा के तट पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने कहा कि अगले दिन हवाएं 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं। अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का चक्रवात निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है और इसके 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है, जिसका प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी▪️

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]