नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *7 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो 21को कलेक्ट्रेट सभागार में मिला नियुक्ति पत्र* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*7 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो 21को कलेक्ट्रेट सभागार में मिला नियुक्ति पत्र*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*7 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो 21को कलेक्ट्रेट सभागार में मिला नियुक्ति पत्र*

महराजगंज : पंचायती राज विभाग में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के माध्यम से जनपद में 28 ग्राम पंचायत अधिकारी चयनित हुए हैं। आपको बता दें चयनित अभ्यर्थियों में 7 ग्राम पंचायत अधिकारी को लोक भवन लखनऊ में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, शेष 21 चयनित अभ्यर्थियों में से कलेक्टर सभागार महराजगंज में रविकांत पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक सदर जयमंगल कनौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा संयुक्त रूप से 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 2 चयनित अभ्यर्थी मौजूद नही रहे तथा 2 चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अप्राप्त था।
इस क्रम में सदर विधायक नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठा से करते हुए गरीबों की सेवा कर पात्र लोगों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में नियुक्तियों में धांधली कर पात्र लोगों को उनका हक नही मिलता था। भाजपा की सरकार में पिछले साढ़े सात वर्षों में जो भी नियुक्तियां हुई है बिना भेदभाव के हुई हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा/एनआरअलएम, नवनियुक्त अभ्यर्थी व उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे। अंत मे जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञपित किया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]