नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *युपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की दी सौगात* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*युपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की दी सौगात*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*युपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की दी सौगात*

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की सौगात दी। उन्होंने मंच पर पहुँचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए और बताया कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए महाराजगंज जनपद में आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक समेत पूरे महाराजगंज क्षेत्र को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार मिला है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया और योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक के विकास में 940 करोड़ की यह राशि सोने पर सुहागा है, जो क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगातइस कार्यक्रम में महाराजगंज जनपद के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, और महाराजगंज जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]