नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बड़ी खबर- त्रिलोकपुर गौशाला में चारा पानी के अभाव में तड़पकर मर रहे गोवंशीय पशु भाजपा कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बड़ी खबर- त्रिलोकपुर गौशाला में चारा पानी के अभाव में तड़पकर मर रहे गोवंशीय पशु भाजपा कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बड़ी खबर-

त्रिलोकपुर गौशाला में चारा पानी के अभाव में तड़पकर मर रहे गोवंशीय पशु भाजपा कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप*

 

सोनौली महराजगंज ।गौशाला चारा पानीके अभाव में त्रिलोकपुर गौशाला में लगातार पशुओं की मौत हो रही है इस बात की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता शोध प्रमुख पिछड़ा मोर्चा हरिनारायण सिंह लोधी शनिवार को सोनौली नगर पंचायत के त्रिलोकपुर स्थिति गौशाला पहुंचे जहां चारा पानी का अभाव देख भड़क उठे और मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों को बुलाकर उनके रहने खाने पीने और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर नगर पंचायत सोनौली केे बड़े बाबू संजय श्रीवास्तव ने पूछने पर बताया कि नगर पंचायत से जो हो सकता है हम लोग कर रहे हैं इससे अधिक हम कुछ नहीं कर सकते आगे उन्होंने कहा बिना जन भागीदारी के इससे अधिक कुछ नहीं हो सकता गौशाला में पशु भूख प्यास से तड़प तड़प के मर रहे हैं दिन में एक आदमी तो रहता है लेकिन दिन डूबने के बाद गौशाला में कोई नहीं रहता है। कर्मचारी के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में व्याप्त दुर्व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया हैं। इस सम्बन्ध में भाजपा के सागर विश्वकर्मा राजकुमार गुप्ता सुभाष यादव प्रेम जैसवाल धर्मेंद्र जायसवाल आशीष त्रिपाठी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से कहां कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी तथा कर्मचारीयों की उदासीनता बर्दाश्त नही किया जाएगा। नगरपंचायत के कर्मचारी बताए कि अब तक कितने पशु गौशाला में आए वर्तमान में कितने हैं उनके खाने-पीने व दवा पर कितना खर्च हुआ वर्तमान में कितने पशु हैं और कितने की मौत हुई।

सोनौली से विनय शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]