नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कूटरचना कर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कूटरचना कर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कूटरचना कर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0238/2024 धारा- 406, 419, 420, 467, 468 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 471, 120बी भादवि से संबंधित अभियुक्त राज सिंह उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी माधोनगर थाना पनियरा जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपने आप को डूडी अधिकारी नगर निगम बताकर धोखाधड़ी कर अवैध/कूटरचित रशीद व रजिस्ट्रेशन का दस्तावेज बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में आनलाईन व नगद माध्यम से रूपया लिया गया, जिसके संबंध में जरिए डाक प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । पूर्व में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त 1-संतोष कुमार साहनी पुत्र हरिलाल निवासी सिधारीपुर नियर सुभाष चन्द्र बोस नगर कालोनी थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व 2-श्यामसुन्दर यादव पुत्र शारदा यादव निवासी मिश्रौली बाजार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा-471/120बी भादवि की बढ़ोत्तरी कि गयी ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर उनके द्वारा लगभग 50-60 व्यक्तियों से कई लाख रूपये कि ठगी कि गयी है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
राज सिंह उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी माधोनगर थाना पनियरा जनपद महाराजगंज

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 238/2024 धारा 406,419,420,467,468,471,120बी थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 489/2024 धारा 406,420 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 आशीष कुमार दूबे थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
3. कां0 मुकेश बिन्द थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर

*प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]