नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पनियरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी-चार शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पनियरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी-चार शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पनियरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी-चार शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद*

*महराजगंज* सोमवार को महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी कारवाई करते हुए पनियरा थाना क्षेत्र से चार कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया । पनियारा पुलिस ने इन अपराधियों के कब्जे से चोरी का बड़ा मॉल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू और एक सफेद मारुति जेन कार (रजिस्ट्रेशन नं. UP – 53 Q-33 66 )बरामद हुई है। इसके साथ ही 20 बोरी गेहूं, 450 पैकेट टाटा नमक और विभिन्न खाद्य तेल की बोतले भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बृजेश साहनी , कमलेश उर्फ कल्ले ,विष्णु निषाद ,और अजय उर्फ खदेरू साहनी शामिल है। इन सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है । इसमें कमलेश के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज है ,जिसमें चोरी आर्म्स एक्ट , गैंगस्टर एक्ट ,और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध शामिल है। विष्णु निषाद और अजय उर्फ खदेरू पर भी गैंगस्टर एक्ट , नारकोटिक एक्ट और अन्य गंभीर मामलो में केस दर्ज हैं।

पनियरा पुलिस ने इस अपराधियों को बभनौली जंगल से भटहट जाने वाले मार्ग पर धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

इस कारवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ,शैलेंद्र यादव, ओमजीत पटेल ,पवन कुमार, और हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह पंकज सिंह एवं रणजीत सिंह शामिल थे।

महराजगंज पुलिस की इस बड़ी कामयाबी ने अपराधियों में खलबली मचा दि है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,और इस प्रकार की सख्त कारवाई आगे भी जारी रहेगी।

*प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]