नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *रतनपुर ब्लॉक परिसर में प्रमुख व युवक से हुई भिड़ंत- मुकदमा दर्ज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*रतनपुर ब्लॉक परिसर में प्रमुख व युवक से हुई भिड़ंत- मुकदमा दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*रतनपुर ब्लॉक परिसर में प्रमुख व युवक से हुई भिड़ंत- मुकदमा दर्ज*

महराजगंज। नौतनवा थाना अंतर्गत रतनपुर ब्लॉक परिसर में उस समय गहमा गहमी मच गयी, जब ब्लॉक प्रमुख और सोनौली के एक युवक के बीच जमकर गाली गलौज होने लगी। दोनों आपस में भड़ने लगे लेकिन मामला किसी तरह शांत हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और नगर पंचायत सोनौली निवासी राणा सिंह के बीच किसी बात को लेकर जमकर आपस में तू-तू, मैं-मैं हो गई। राणा सिंह यहां ब्लॉक प्रमुख को किसी काम से ढ़ूंढ़ने आये थे।

देखते ही देखते मामला गाली तक पहुंच गया। वहां उपस्थित लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। फिर दोनों पक्ष के लोग क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचे और वहां पर भी दोनों लोगों में हंगामा होने लगा। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, एक तरफ जहां लोग इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं,तो वही तरफ दूसरी तरफ निजी मामला भी बता रहे हैं। मामला जो भी हो लेकिन आम जनमानस में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

इस मामले में नौतनवा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसी जांच को लेकर दोनों लोगों में नोंकझोंक हुई है। ब्लॉक प्रमुख के तरफ से तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज हो गया है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]