नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दोहरी नागरिकता को लेकर अनिल यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर किया कार्यवाही की मांग* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दोहरी नागरिकता को लेकर अनिल यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर किया कार्यवाही की मांग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दोहरी नागरिकता को लेकर अनिल यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर किया कार्यवाही की मांग*

 

ठुठीबारी-महाराजगंज।ठुठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सीमा से सटे ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति पर दोहरी नागरिकता होने का आरोप लगाया गया है, नेपाल के सरावल वार्ड नंबर 7 भुजहवा जिला नवल परासी की एक महिला ने जिला प्रमुख जिलाधिकारी नवल परासी और प्रमुख अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग लुंबिनी अंचल कार्यालय को शिकायत पत्र भेजा है।

इसमें भारतीय दस्तावेज, राशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड,आधार कार्ड, और नेपाली नागरिकता चुनाव मतदाता सूची संलग्न किया गया है,यह मामला सामने आने के बाद भारत नेपाल सीमा पर बसे दोहरी नागरिकता वाले व्यक्तियों पर भय का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें नेपाल के संविधान के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक की नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपनी मौजूदा नागरिकता छोड़ना पड़ता है, भारतीय नागरिक वंशज के आधार पर भी नेपाल में नागरिकता नहीं ले सकते,जब तक की भारतीय नागरिकता पूरी तरह से त्याग ना दें। ऐसे में सीमा पर बसे कुछ लोग दोहरी नागरिकता लेकर दोनों तरफ से लाभ ले रहे हैं।

नेपाली महिला की शिकायत के बाद सीमा क्षेत्र में मचा हड़कंप भारतीय नागरिक पर नेपाली नागरिकता लेने का आरोप लगा है, नेपाल कानून के तहत दोहरी नागरिकता रखने वाले के मामले में जुर्माना और सजा का प्रावधान है, भारत नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, सीमा पर बसे कुछ लोगों ने दोनों देशों की नागरिकता हासिल की है, जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है।

तो वहीं भारत राष्ट्र के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी अनिल कुमार यादव ने भी महाराजगंज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उक्त दोहरी नागरिकता लेने वाले मदन कलवार का पुत्र शनि कलवार का भी नेपाल राष्ट्र की नागरिकता है, जबकि भारत की नागरिकता लेकर उपरोक्त पत्ते से भारत में सरकारी नौकरी करता है और दोहरा लाभ प्राप्त कर रहा है।

लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी शिकायतकर्ता अनिल कुमार यादव ने जिलाधिकारी महाराजगंज से उपरोक्त दोहरी नागरिकता लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है अब देखना यह होगा कि इस तरह किए गए कृत्य पर प्रशासन क्या कदम उठा रहा है।

ठुठीबारी से अंशु त्रिपाठी की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]