नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली, सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली, सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स बोले- हैप्पी दीपावली, सरहद पर भारत-पाक अधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया त्योहार*

जैसलमेर। दीपावली के मौके पर भारत-पाकिस्तान में मिठाई का आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों की तरफ से भारत-पाकिस्तान सरहद पर मिठाई देकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करने की रस्म अदा की गई। जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को दीवाली के त्योहार की मिठाई BSF के अधिकारियों द्वारा दी गई। पाकिस्तानी रेंजर ने हैप्पी दीपावली कह कर त्योहार की बधाइयां दीं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी भारतीय अधिकारियों को मिठाई देकर बधाइयां दीं।

*त्योहार के मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाई देने का है प्रावधान, सरहद पर शांति का दिया संदेश*

त्योहार के मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाई देने का प्रावधान है। गौरतलब है कि सरहद से लगती भारत-पाकिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की तरफ से मिठाई का आदान प्रदान होने के दौरान शांति के झंडे का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जीरो लाइन तक दोनों ही देशों के अधिकारी पहुंचे और पाकिस्तान सेना के रेंजर्स ने भारत के अधिकारियों को हैप्पी दिवाली कहकर बधाई दी। वहीं भारतीय अधिकारियों ने भी पाकिस्तान सेना के रेंजर्स को अपनी तरफ से दीपावली के पावन त्योहार पर मिठाई देकर मुंह मीठा करवाया गया। दीपावली के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सरहद पर शांति का संदेश दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]