नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गोरखपुर में निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज का गाटर गिरा, एसएसबी इंस्पेक्टर की मृत्यु, एक अन्य गंभीर घायल* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गोरखपुर में निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज का गाटर गिरा, एसएसबी इंस्पेक्टर की मृत्यु, एक अन्य गंभीर घायल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोरखपुर में निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज का गाटर गिरा, एसएसबी इंस्पेक्टर की मृत्यु, एक अन्य गंभीर घायल*

गोरखपुर। आज दिनांक 07 नवंबर 2024 की सुबह लगभग 9:40 बजे गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के समीप, मित्तल ब्रदर्स कंपनी द्वारा गतिशक्ति विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। हाइड्रा क्रेन के माध्यम से लोहे का भारी गाटर उठाते समय अचानक चेन टूटने से गाटर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में एसएसबी के निरीक्षक विजेंद्र सिंह कोठारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर फर्टिलाइजर चिलुआताल गोरखपुर में नियुक्त थे, गाटर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]