नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ पर्व।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ पर्व।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ पर्व।*

महराजगंज, 07 नवंबर 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार मुख्यालय पर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर अस्ताचल सूर्य का पूजन किया। जिलाधिकारी महोदय अपनी माता श्रीमती अलका झा, मौसी श्रीमती आभा झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने सरोवर में स्नान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और शांति की कामना की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की बधाई दिया।
जिलाधिकारी परिवारजनों के साथ छठ पूजन के तहत प्रातःकाल में फिर से उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही, ओएसडी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]