नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थर निकाले जाएंगे, मोटाई व गुणवत्ता पाई गई है कम* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थर निकाले जाएंगे, मोटाई व गुणवत्ता पाई गई है कम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थर निकाले जाएंगे, मोटाई व गुणवत्ता पाई गई है कम*

 

 

 

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रथम तल पर कुछ पत्थर ऐसे लग गए हैं, जिनकी मोटाई कम है। गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि ये पुराने पत्थर हैं। अब इन पत्थरों को निकालकर इनके स्थान पर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे। यह निर्णय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक लिया गया । समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसका खुलासा किया है। बताया कि जिन पत्थरों की मोटाई कम है, उन्हें बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 800 मीटर लंबे परकोटा में रामकथा आधारित 80 म्यूरल यानी भित्ति चित्र बनाए जाने हैं। ये सभी म्यूरल कांस्य पर बनने हैं। इन्हें पत्थरों पर चिपकाया जाएगा। इनमें से 10 म्यूरल बनकर आ गए हैं। एक म्यूरल लगा भी दिया गया है। बैठक में इस पर भी चर्चा की गई। राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तक पैदल न चलने पड़े, इसके लिए मंदिर के निकट ही एक ऐसा भवन निर्मित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु अपने जूता-चप्पल जमा कर सकेंगे। इस भवन में एक बार में छह से 10 हजार जोड़ी जूता-चप्पल जमा किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]