नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा ने राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में,अपनी मां के साथ दिया उदयाचल सूर्य को अर्घ्य* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में,अपनी मां के साथ दिया उदयाचल सूर्य को अर्घ्य*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में,अपनी मां के साथ दिया उदयाचल सूर्य को अर्घ्य*

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपनी मां एवं मौसी के साथ मुख्यालय स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया।

जिलाधिकारी अनुनय झा अपनी मां श्रीमती अलका झा एवं मौसी श्रीमती आभा झा के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शुक्रवार की भोर में पीले धोती एवं कुर्ता के पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वस्त्र में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में पहुंचे।

जहां उन्होंने अपनी मां एवं मौसी के साथ उदयाचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने सरोवर में स्नान भी किया और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि अर्पित किया।

उन्होंने अपनी मां श्रीमती अल्का झा एवं मौसी श्रीमती आभा झा के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया।

उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ महापर्व का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और सुख शांति की कामना की और सभी जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने छठ घाट पर पहुंच कर जिलाधिकारी को छठ महापर्व की शुभकामना दिए।

पुलिस अधीक्षक ने भी सभी जनपदवासियों को छठ महापर्व की बधाई दिया है।

न्यूज एंटी करप्शन भारत

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]