*पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने छठ घाटों का दौरा कर क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने छठ घाटों का दौरा कर क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं*
नौतनवा महाराजगंज। पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने छठ पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को समर्थकों के साथ छठ घाटों का दौरा कर क्षेत्र वासियों से मुलाकात किया तथा वर्ती महिलाओं से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी को छठ के पावन पर्व हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा जन कल्याण के लिए छठ मैया से प्रार्थना किया।
पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी को अपने बीच पाकर गदगद दिखे लोग
छठ पर्व पर छठ घाटों का दौरा करने निकले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को अपने बीच पाकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा अपने बीच पाकर उन्हें लोग गदगद दिखे जहां भी पहुंचे लोगों ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया।
नौतनवा से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
