नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दिल्ली में राज्य विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दिल्ली में राज्य विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दिल्ली में राज्य विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर*

विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर दिनाँक-09.11.2024 को अपराह्न 12:00 बजे तहसील सभागार, तहसील सदर उन्नाव में माननीय प्रभारी जिला जज मो० असलम सिद्दीकी महोदय के निर्देशों के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के तत्त्वाधान विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस है, जो पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। भारत में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम और मुकदमों के अधिकार के तहत विभिन्न प्रावधानों से लोगों को अवगत कराने के लिए हर साल 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना एवं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है, जिनके वे हकदार हैं। भारत के कमजोर वर्गों और गरीब समूह को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली ने देश में विधिक सेवा दिवस मनाने की शुरुआत की थी। विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य कार्य जनता जनार्दन को विधिक जानकारियां उपलब्ध कराना, लोक अदालतों का आयोजन कराना है। इसका उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांग जन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मानव तस्करी के शिकार इत्यादि लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। इस दिन देश के कई स्थानों पर विशेष रूप से पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में कई कानूनी साक्षरता शिविर और समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है।
बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला, ने विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किये तथा सबको शुभकामनाएं भी दी|
लीगल एड डिफेंस काउन्सिल उन्नाव के चीफ राजेश त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (NLSD) की शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी।
लीगल एड डिफेंस काउन्सिल उन्नाव के असिस्टेंट श्री कार्तिक सिंह ने लागू हुए नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की|
श्रीमती नीलम सिंह कार्यक्रम अधिकारी ने अपने वक्तव्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, महिला हेल्पलाइन 1090, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मानकोष, कन्या सुमंगला योजना, वन स्टाॅप सेन्टर, जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
पूर्णिमा सिंह, श्रम विभाग ने अपने वक्तव्य में कामगारों एवं श्रमिकों के अधिकारों एवं उनके लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया|
इसी क्रम में मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा उपस्थित श्रेष्ठ एवं कर्मठ कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के कर्मठ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया|
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम ने उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए,आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर बार एसोसिएशन उन्नाव महामंत्री अरविन्द कुमार दीक्षित,श्री रमेश चन्द्र वर्मा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,जिला सूचना अधिकारी,श्री पंकज सिंह जेलर जिला कारागार उन्नाव, श्री क्षमानाथ प्रोबेशन अधिकारी,श्री नागेश श्रम अधिकारी,विनोद कुमार पाण्डेय BEOBEO बिछिया, श्री अनुपम मिश्रा (CDPO),तहसीलदार सदर एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के कर्मचारीगण शिवबिहारी बाजपेयी, सोनल श्रीवास्तव व राहुल श्रीवास्तव, पराविधिकस्वयंसेवक सन्तराम, रजनीश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, राकेश कुमार,देवेन्द्र, गायत्री देवी, ज्योति कुशवाहा, ब्रिजेश कुमार,अवनीश , राजकुमार, राहुल चौरसिया, धीरज, रिंकी दिवेदी, मंजू पाल, आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

You May Have Missed

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]