नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान को राड से पीट कर की हत्या- एक गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान को राड से पीट कर की हत्या- एक गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान को राड से पीट कर की हत्या- एक गिरफ्तार*

खड्डा-कुशीनगर।ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की एक बदमाश युवक द्वारा लोहे की राड से सर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, पीआरडी जवान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भी रहे, पुलिस द्वारा घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सीओ ने बताया कि हत्यारे को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, खड्डा थाना क्षेत्र करदह, तिवारी टोला गांव निवासी रमाकांत तिवारी 58 वर्ष पीआरडी के जवान थे।पर लोगों में किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर थे और भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष भी थे। शनिवार को देर रात अपने एक अन्य सहयोगी जवान आनंद तिवारी के साथ छितौनी कस्बा में ड्यूटी पर तैनात थे, की निगरानी के दौरान एक नशेड़ी बदमाश युवक से टीका टिप्पणी जवानों ने की, नशेड़ी युवक अपने आप से बाहर हो गया मामला बढ़ता देख एक जवान पुलिस चौकी पर सूचना देने के लिए गया,इसी दौरान बदमाश युवक ने लोहे के राड से उनके सर पर वार कर दिया जिससे वह नीचे गिर पड़े फिर नशेड़ी युवक ने पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया, थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी युवक विपिन वर्मा पुत्र रामविलास वर्मा निवासी छितौनी थाना हनुमानगंज को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है ।

सीओ सदर अजय कुमार अंजेय ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान के हत्यारे को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था बहाल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]