नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दिल्ली की गति के साथ साथ सांस की गति भी रूक गई , आज से GRAP 4 लागू।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दिल्ली की गति के साथ साथ सांस की गति भी रूक गई , आज से GRAP 4 लागू।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दिल्ली की गति के साथ साथ सांस की गति भी रूक गई , आज से GRAP 4 लागू।*

 

दिल्ली में दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली-NCR में धुंध की चादर छाई रही। पूरा दिल्ली-NCR एक गैस चैंबर की तरह हो गया । बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने आज सोमवार से GRAP-4 लागू किए जाने का आदेश दिया है।
GRAP-4 के नए प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगे। दिल्ली में GRAP-3 पहले से ही लागू है। वहीं, अब दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
इन चीजों पर लगा प्रतिबंध:::
दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के अलावा ट्रकों की एंट्री पर रोक लगेगी।
दिल्ली के बाहर के हल्के व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक लगेगी।
GRAP-4 के तहत BS 4 डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगेगा।
सभी स्कूल्स को ऑनलाइन करने की सिफारिश की गई है।
प्राइमरी स्कूल के अलावा क्लास 6 के ऊपर भी स्कूलों को बंद किए जाएंगे।
दिल्ली-NCR मे राज्य सरकारें ऑनलाइन क्लासेस चला सकती हैं।
सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 50% क्षमता के साथ चल सकते हैं।
ऑफिस अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का फैसला ले सकती हैं।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को और खराब हो गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 441 रहा। इससे दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दिल्ली का AQI 441 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शनिवार को AQI 417 था। देश के चार शहरों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ में सबसे अधिक 445 AQI रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]