नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *UP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का शेड्यूल घोषित, 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी बोर्ड परीक्षा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*UP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का शेड्यूल घोषित, 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी बोर्ड परीक्षा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*UP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का शेड्यूल घोषित, 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी बोर्ड परीक्षा*

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होंगी। माना जा रहा था कि कुंभ मेले के कारण परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन UP बोर्ड ने ऐसा नहीं किया है और तय समय पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। UP बोर्ड परीक्षा कराने वाला दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। वहीं, कुंभ मेले में भी बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होना है। UP बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर में शुरू होंगी और जनवरी में खत्म होंगी। इस साल कुल 54,38,597 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें से 27,40,151 परीक्षार्थी हाईस्कूल के लिए और 26,98,446 परीक्षार्थी इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]