नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की गई जाँच* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की गई जाँच*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर: 22नवम्बर 24 *प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की गई जाँच*

*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अन्तर्गत कृत कार्यवाही की सूचना (औषधि अनुभाग)*

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ व जिला अधिकारी, मीरजापुर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जाँच हेतु निर्देशित किया गया है। आम जनमानस को उचित मूल्य एवं गुणवत्तापूर्ण औषधि प्राप्त कराने के क्रम में कुमार सौमित्र, औषधि निरीक्षक, जनपद- मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 22.11.2024 को मीरजापुर शहर क्षेत्र में संचालित हर्ष मैटरनिटी नर्सिंग होम, जी. डी. मेमोरियल, आइवा हास्पिटल व साक्षी क्लीनिक में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों की गुणवत्ता की जाँच हेतु 06 औषधियों के नमूने जाचँ हेतु लिये गये। जनपद में स्थापित समस्त प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम परिसर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि DPCO के प्रावधानो व NPPA द्वारा निर्धारित खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य पर औषधियों का विक्रय पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि अस्पताल परिसर के अन्दर संचालित मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाएं अस्पताल के आस-पास के मेडिकल स्टोरों में भीं उपलब्ध रहें जिससे आमजनमानस को सुविधा रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]