नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ*

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
महराजगंज: गोरखपुर जोन की 25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा बल्ले से शॉट लगाकर किया गया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेल भावना, अनुशासन और परिश्रम का संदेश दिया।
यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक आयोजित होगी, जिसमें जोन की विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को पूल”ए” और “बी” में बांटा गया है। पूल “ए” में
महराजगंज,बस्ती,देवरिया, संतकबीरनगर और कुशीनगर की टीमें शामिल हैं, जबकि पूल”बी” में
बहराईच, गोरखपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर की टीमें खेलेंगी। उद्घाटन मैच सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के बीच खेला गया।
इस प्रतियोगिता के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मैच तय ट्राई शीट के अनुसार आयोजित होंगे और मौसम को ध्यान में रखते हुए ओवर व समय का निर्धारण आयोजन समिति करेगी। मैच में शामिल होने वाली टीमों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले मैदान पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यह प्रतियोगिता पुलिस कर्मियों के बीच आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल संचालन के लिए पुलिस विभाग की पूरी टीम प्रतिबद्ध है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]