नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा आज महराजगंज में की समीक्षा बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा आज महराजगंज में की समीक्षा बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा आज महराजगंज में की समीक्षा बैठक*

 

कलेक्ट्रेट परिसर में मंडलायुक्त द्वारा सबसे पहले जिलाधिकारी कार्यालय में सभी एसडीएम के साथ निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण–2025 की समीक्षा हुई। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने विधानसभावार मतदाताओं की संख्या, ई.पी. रैशियो, मतदाता लिंगानुपात, एज कोहार्ट सहित सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर फॉर्म 06 के तहत मतदाता पंजीकरण हेतु 10 से कम प्राप्त हो रहे हैं और जिन बूथों पर फॉर्म 07 के तहत 10 से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनकी विशेष समीक्षा करें। उन्होंने फॉर्म 07 के तहत मतदाता का नाम सक्षम प्राधिकारी के सत्यापन के उपरांत ही हटाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने जनपद के मतदाता लिंगानुपात की जानकारी ली। जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि जनपद का मतदाता लिंगानुपात 938 है। मंडलायुक्त ने लिंगानुपात में सुधार का निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए महिला इंटर और डिग्री कालेजों में विशेष अभियान चलाए। उन्होंने ई.पी. रैशियो को भी बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम अपने–अपने क्षेत्रों में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण–2025 की नियमित समीक्षा करें। जिन बीएलओ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनको चेतावनी निर्गत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने लेखपालों को भी संवेदित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी किसी प्रकरण को सिर्फ इस आधार पर निक्षेपित न करें कि प्रकरण का संबंध विभाग से नहीं है, बल्कि संबंधित विभाग से वार्ता कर उन्हें अवगत भी जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के निस्तारण को गंभीरता से लें और मामलों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]