नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों द्वारा निजी खाद की दुकानों का अचौक निरीक्षण किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों द्वारा निजी खाद की दुकानों का अचौक निरीक्षण किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों द्वारा निजी खाद की दुकानों का अचौक निरीक्षण किया गया*

महराजगंज:निरीक्षण के दौरान खाद दुकानों पर खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, मौजूद ग्राहकों का आधार और खतौनी की जांच की गई। इस दौरान कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर पर खाद के उपलब्ध स्टॉक का अंकन न मिलने पर संबंधित विक्रेता को चेतावनी निर्गत करते हुए जिला कृषि अधिकारी को आवश्यक विभागीय कार्यवाही हेतु आख्या भेजी गई। इसी प्रकार फरेंदा के ग्राम बेलौही में लक्ष्मी ट्रेडर्स के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रिपोर्ट के सापेक्ष कम खाद मिलने पर कार्यवाही हेतु जिला कृषि अधिकारी को आख्या भेजा गया।
जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि खाद की दुकानों की जांच के संदर्भ में प्राप्त आख्या के संदर्भ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि एच.यू.आर.एल.के द्वारा 319 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है। साथ ही इफको के द्वारा 450 मीट्रिक टन डीएपी और 750 मीट्रिक टन एन.पी.के. प्राप्त हुआ है, जिसको समितियों को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त एच.यू.आर.एल. के द्वारा प्राप्त डीएपी को भी निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से किसानों को खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]