नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट*

मिठौरा-महाराजगंज।मठिया गांव में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्य में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की मिली भगत से करीब 30 मजदूरों के काम को 121 मजदूरों की हाजिरी दिखाकर सरकारी धन की बंदरबाट किया जा रहा है, गांव में दुर्बली के खेत से पिच रोड पिपरिया तक मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का काम चल रहा है, मौके पर केवल 30 मजदूर काम करते दिखे लेकिन मस्टरोल में 120 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है,मनरेगा वर्क कोड 3152004 079/ld/ 958486255824608853 के तहत मस्टरोल संख्या 16610 से लेकर 16611,16612, 16613, 16614, 16615, 16615,16617, 16618,166 19,16620, 16621, 16622, और 16647 तक फर्जी मजदूरों की एंट्री कर सरकारी धन की लूट की जा रही है जमीन पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि कार्य में लगभग 30 लोग शामिल है इसके बावजूद आज के दिन ऑनलाइन सिस्टम में 121 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है,साथ ही साथ प्रतिदिन 119, 120, 121 इसी तरह हाजीरी लगाई जा रही है,इसका सीधा लाभ ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक उठा रहे हैं मजदूरों के नाम पर भुगतान सरकारी धन का दुरुपयोग कर उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है जब इस मामले में आपो शिवेंद्र सूर्यवंशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है किया घोटाला रोजगार सेवक ग्राम प्रधान और ब्लॉक के उच्च अधिकारियों की मिली भगत से हो रही है असली मजदूरों को कम पैसे दिए जाते हैं जबकि फर्जी नाम जोड़कर सरकारी धन की बंदर बांट हो रही है ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में हो रही इस तरह की जहां धांधली सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहे है,वही जरूरतमंद मजदूरों के हक पर डाका डालने वाले इन भ्रष्टाचार्यों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]