नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में कुल 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लगभग 95 प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में कुल 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लगभग 95 प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में कुल 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लगभग 95 प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है*

जिलाधिकारी अनुनय झा ने मीडिया से वार्ता के दौरान अवगत कराया कि जनपद में कुल 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से दिनांक: 25 नवंबर 2024 तक लगभग 95 प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुसहर बाहुल्य ग्रामसभा में मुसहर जाति के परिवारों का सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें कुल 393 पात्रों को चिन्हित किया गया। चिन्हितों में 340 पात्रों का आवेदन कराया जा चुका है, जिन्हें आने वाले समय योजना का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 35 पात्रों के आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं, जो शीघ्र स्वीकृत हो जाएंगे। अवशेष 18 पात्रों का आवेदन विभिन्न कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है, जिनके लिए संबंधित विभाग प्रयास कर रहे हैं। चिन्हित लाभार्थियों में वृद्धावस्था पेंशन में 210, निराश्रित महिला पेंशन में 62, दिव्यांगजन पेंशन में 09 लाभार्थियों का आवेदन विशेष अभियान चलाकर करवाया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 37 और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 02 लोगों का आवेदन करवाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में तीनों प्रकार के पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से लगभग सभी पात्रों को आच्छादित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल कार्यवाही करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ माह से मुसहर बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने का प्रयास किया जा रहा। यह सफलता उसी कड़ी में प्राप्त हुई है। आगे हम वनग्रामों रहने वाले लोगों को भी विभिन्न योजनाओं से शतप्रतिशत आच्छादित करने हेतु विशेष अभियान चलाएंगे। वि०ख०-निचलौल में 27 ग्राम, मिठौरा में 01 ग्राम, लक्ष्मीपुर में 02 ग्राम, सिसवा में 04 ग्राम, घुघुली में 01 ग्राम एवं बृजमनगंज में 02 मुसहर बाहुल्य ग्राम है, जिनमें लगभग 1750 परिवार हैं। उक्त ग्रामों में रहने वाले लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल की भूरी–भूरी प्रशंसा की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]