नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाराजगंज जनपद में लंबे समय से चली आ रही ऑडिटोरियम निर्माण की पुरी हुई मांग* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाराजगंज जनपद में लंबे समय से चली आ रही ऑडिटोरियम निर्माण की पुरी हुई मांग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महाराजगंज जनपद में लंबे समय से चली आ रही ऑडिटोरियम निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। आज जिला मुख्यालय पर 450 की क्षमता वाले 15 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। सदर विधायक विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय संग पूजन अर्चन कर पूरे विधि विधान से ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि जिला मुख्यालय पर किसी प्रकार के कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आज उसकी आधारशिला रखी है। इस ऑडिटोरियम का निर्माण जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यक्रमों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के सहयोग और आशीर्वाद से आज यह सौगात जिले को मिलने जा रही है। विधायक ने कहा ऑडिटोरियम के निर्माण जिला मुख्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व की सरकारों में विकास की सोच नहीं थी। जिला विकास से अछूता रहता था। प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार बनी तो विकास का पहिया तीव्र गति से दौड़ने लगा। पहले की सरकारों में विकास का बॉलीवुड के हीरो हीरोइन के कार्यक्रम कराने लगा दिया जाता था । समय-समय पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सरकारी एवंप्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मुहिया हो सकेगी। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि वर्ष 2024 जिले के लिए काफी सौभाग्यशाली है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के अथक प्रयास से जनपद को रेलवे की सौगात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दी। मुख्य डाकघर की सौगात, पासपोर्ट कार्यालय, चौक नगर पंचायत में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सरकार के विकास की सोच पर प्रदेश का विकास होता है। पहले की सरकारों में विकास को लेकर कोई विजन ही नहीं था। केंद्र की मोदी नीत सरकार और प्रदेश में योगी नीत सरकार की सोच विकास परक है । जिसके परिणाम आज दिख रहे है । इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सानंदन पटेल, मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, अशोक पटेल, विजय गौड़, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, डॉ आशीष मिश्रा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राधारमण शुक्ला, सभासद लाल जी गुप्ता, पूर्व सभासद आकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान, जय हिंद चौधरी, प्रमोद पासवान, दयाशंकर रानियार, रामाज्ञा मोती जायसवाल, अशोक मधेशिया, परियोज प्रबंधक चौथी राम, सहायक परियोजना प्रबंधक जगत स्वरूप शर्मा, अवर अभियंता नीलोफर, अवरअधिवक्ता हमीदुल्लाह खान, जय हिंद चौधरी, प्रमोद पासवान, दयाशंकर रानियार, रामाज्ञा यादव, मोती जायसवाल, अशोक मधेशिया, परियोजना प्रबंधक चौथी राम, सहायक परियोजना प्रबंधक जगत स्वरूप शर्मा, अवर अभियंता नीलोफर, अवर अभियंता अभिषेक द्विवेदी के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]