नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ग्राम सभा कोनघुसरी के मनरेगा मे हो रही है जबरदस्त धांधली* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ग्राम सभा कोनघुसरी के मनरेगा मे हो रही है जबरदस्त धांधली*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ग्राम सभा कोनघुसरी के मनरेगा मे हो रही है जबरदस्त धांधली*

लक्ष्मीपुर-महाराजगंज।मनरेगा महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं में से एक है। विकासखंड में कार्यरत जिम्मेदारों की मिली भगत से सरकारी धन का जमकर बंदर बांट हो रहा है। मामला जनपद महाराजगंज, विकासखंड लक्ष्मीपुर,के ग्राम सभा कोनघुसरी चकरोड पर मिट्टी पटाई का कार्य मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है जिसमें हाजिरी मास्टररोल में लग रही है। जबकि मौके पर मजदूर काम करते मिले जरूर पर उनकी संख्या वहां के मेट बताने में असमर्थ रहे, मेट ने बताया की कभी अधिक आ रहे हैं तो कभी कम, उन्होंने एक्जेट नहीं बताया की कितने मजदूर काम कर रहे हैं। मौके पर रोजगार सेवक का नहीं मिलना यह भी एक बड़ा खेल ही है, इस तरह मनरेगा योजना में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों का भुगतान कराया जा रहा है। जिसकी वजह से वास्तविक मजदूरों को कहीं काम नहीं मिल रहा। इस मामले में वहां के ग्राम प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने बताया की रोजगार सेवक कार्य कर रहे हैं वही बता पाएंगे,रोजगार सेवक से पूछने पर बताया की मौके पर मेट है वह काम कर रहे हैं, वही बता पाएंगे।

इस संबंध में जब विकासखंड अधिकारी मृत्युंजय यादव से जानकारी ली गई,तो उन्होंने बताया इसकी हमें जानकारी नहीं है, जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्मीपुर से अम्बिका दत्त चौबे की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]