नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: बेटा निकला कातिल.. खत्म कर दिया हंसता खेलता अपना परिवार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: बेटा निकला कातिल.. खत्म कर दिया हंसता खेलता अपना परिवार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: बेटा निकला कातिल.. खत्म कर दिया हंसता खेलता अपना परिवार*

 

नई दिल्ली: दिल्ली में चार दिसंबर की सुबह ट्रिपल मर्डर की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया गया. एक ही परिवार में पति, पत्नी और बेटी की हत्या की खबर सुनकर हर कोई सदमे में था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने महज कुछ घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया, लेकिन इससे जो बात सामने निकलकर आई वो हैरान कर देने वाली थी.
दरअसल, जिस शख्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, वो ही हत्यारा निकला. परिवार का बेटे अर्जुन ने ही अपने माता-पिता की सालगिरह वाले दिन ही हत्या कर दी और पुलिस को उलझाने झूठी कहानी बता दी. मिली जानकारी के अनुसार, उसे स्पोर्ट्स अच्छा लगता था और वह पढ़ाई में थोड़ा कमजोर था. इसके चलते उपके पिता हमेशा उसे डांटते थे. कुछ दिनों पहले ही कई लोगों के सामने उन्होंने अर्जुन को पीट दिया था, जिसके बाद वह बेहद गुस्से में था. उसे यह कभी लगने लगा था कि उसके घरवाले उसकी बहन से ज्यादा प्यार करते हैं.
इतना ही नहीं, उसे शक था कि कहीं उसके माता-पिता अपनी संपत्ति को उसकी बहन के नाम न कर दें. इसके बाद ही अर्जुन ने हत्या की योजना बनाई. पूछताछ में जब अर्जुन ने अलग-अलग बयान दिए तभी पुलिस को उसपर शक हो गया. थोड़ी सख्ती करने के बाद अर्जुन ने कबूल किया किया इस हत्याकांड के पीछे का मास्टरमाइंड वही है.
पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, बुधवार तड़के लगभग पांच बजे वह उठा और ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में सो रही बहन की गर्दन पर वार उसकी हत्या कर दी. इसके बाद प्रथम तल पर स्थित कमरे में सो रहे पिता की हत्या कर दी और फिर मां के वाशरूम से निकलते ही उनकी भी हत्या कर दी. अर्जुन ने इस तरह घटना को अंजाम दिया कि घर में मौजूद एक दूसरे को इसका पता ही नहीं चला. पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार फिलहाल बरामद नहीं किया गया है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]