*अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1500 किलो चाइनीज लहसुन बरामद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1500 किलो चाइनीज लहसुन बरामद*
निचलौल(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी की प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे आपरेशन वज्र के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल गौरव राय कन्नौजिया के अगुवाई में गठित टीम द्वारा दिनांक 05.12.2024 को बार्डर पर एसएसबी टीम के साथ मुखबीर की सूचना मिली कि भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित ग्राम मटरा में कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर नेपाल से चाईनीज लहसुन लाकर मटरा गांव में पिकप पर लाद रहे है। इस सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मटरा में मौके पर पहुंचा गया तो हम पुलिस व एसएसबी वालो को देखकर मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गये तथा मौके से एक अदद पिकप जिसपर बोरीयों में चाइनिज लहसुन लदा था मय चालक के बरामद हुआ। बरामद शुदा लहसुन को गिना गया तो कुल 50 बोरी लहसुन (प्रति बोरी 30 किलो) कुल 1500 किलो चाइनिज लहसुन बरामद हुआ,बरामद पिकअप मय लहसुन व चालक के विरूद्ध नियमानुसार संयुक्त रूप से अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क निवारक इकाई निचलौल भेजा गया।
बरामदगी के दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश गुप्ता चौकी प्रभारी शीतलापुर,हे0का0 पंकज यादव,का0 श्यामसुंदर यादव,का0 मानिकचंद यादव एसएसबी टीम में उ0नि0 हंसराज,उ0नि0 खैजामांग,का0 राकेश राम, का0 विकाश,का0 दामरिंग ताइपेडिया,का0 कैलाश चंद्र मीणा व ड्राइवर अमृत मिज मौजूद रहें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





