*हत्या करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त हँसिया बरामद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
- *हत्या करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त हँसिया बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 565/2024 धारा 109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.12.2024 को अभियुक्त द्वारा अपने पत्नी के साथ मिलकर वादिनी मुकदमा व उसके पति को जान से मारने की नियत से हंसिये से मारने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
राहुल पटेल पुत्र छांगुर पटेल निवासी पचगांवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 565/2024 धारा 109 भा0न्या0सं0 थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त हँसिया
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 अजीत कुमार यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 प्रदीप मिश्रा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





