*नेपाल के जनकपुर में विश्व हिंदू महासंघ के होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बांग्लादेश का मुद्दा उठेगा–अस्मिता भंडारी*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*नेपाल के जनकपुर में विश्व हिंदू महासंघ के होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बांग्लादेश का मुद्दा उठेगा–अस्मिता भंडारी*
सोनौली महाराजगंज। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा नेपाल के जनकपुर धाम में 12 13 और 14 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि व साधु संत भाग ले रहे हैं इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बांग्लादेश में हिंदू व सनातन विरोधियों शक्तियों द्वारा धार्मिक स्थलों में की जा रही तोड़फोड़ तथा हिंदू समुदाय के मां-बहन बेटियों, धर्मावलंबियों के ऊपर किए जा रहे अन्याय अत्याचार का मुद्दा उठेगा पूज्य साधु संत की उपस्थिति में ठोस विचार विमर्श होगा। उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ की कार्यवाहक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भंडारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं उन्होंने बंग्लादेश सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा अन्याय व अत्याचार नहीं रुका तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध होगा बांग्लादेश सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





