नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *राम भक्तों ने 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराकर शौर्य गाथा लिख दिया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*राम भक्तों ने 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराकर शौर्य गाथा लिख दिया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राम भक्तों ने 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिराकर शौर्य गाथा लिख दिया*

नौतनवा महाराजगंज। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष रहे गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चलाए गए एक लंबे आंदोलन के बाद राम भक्तों ने 6 दिसंबर 1992 को अपने प्राणों की आहुति देकर विवादित ढांचे को गिराकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। तब जाकर वहां भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो पाया है राम भक्तों द्वारा लिखी गई शौर्य गाथा को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शुक्रवार को नौतनवां स्थिति संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने यह भी कहा कि उनके बलिदान का परिणाम है कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन सका है जहां देश और दुनिया के कोने-कोने से हिंदू समाज के लोग अयोध्या आकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का दर्शन कर रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि नारायण सिंह लोधी ने कहा कि यह कार्य तभी संभव हो पाया है जब केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज बने हैं। हमें राम भक्तों की शौर्य गाथा को कभी भूलने की आवश्यकता नहीं है। राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोठारी बंधु सहित सभी लोग हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश साहनी ने कहा कि अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए इनसे हमें ऊर्जा मिलती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनकी आरती कर शौर्य दिवस मनाया तथा अपने धर्म और संस्कृत तथा समाज की रक्षा का संकल्प लिया इस अवसर पर हरिनारायण सिंह लोधी जगदीश साहनी राजकुमार गुप्ता राजकुमार नायक संतोष मोदनवाल सागर विश्वकर्मा संदीप सिंह राधेश्याम यादव जितेंद्र यादव राजेंद्र आशुतोष त्रिपाठी सुनील त्रिपाठी उपेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]