नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लगातार महराजगंज पांचवीं बार स्थान प्राप्त किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लगातार महराजगंज पांचवीं बार स्थान प्राप्त किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लगातार महराजगंज पांचवीं बार स्थान प्राप्त किया*

 

महराजगंज। तराई का पिछड़ा जनपद विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु नवम्बर माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लगातार पांचवीं बार डैसबोर्ड पर प्रथम स्थान पाकर अपने बेहतर कार्य के लिए जनपद सुर्खियों में है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जनपद के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पाकर उसपर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे।मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि जुलाई माह जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। दूसरी बार अगस्त और सितम्बर में हैट्रिक की उपलब्धि हासिल हुई। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और तेज करना होगा, ताकि हम इस प्रदर्शन को कायम रख सकें। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]