*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 805/2024 धारा 103(1), 238 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त छोटू दूबे को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त द्वारा सम्पत्ति हड़पने की नियत से अपने बड़े भाई की हत्या कर देने तथा शव को छिपाने के लिए सिसई घाट के पास राप्ती नदी के किनारे फेंक देने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
छोटू दूबे पुत्र स्व0 ब्रम्हदेव दूबे निवासी तिलौरा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 805/2024 धारा 103(1), 238 भा0 न्या0 सं0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तार की टीम-*
1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. कां0 चालक शमशेर बहादुर पाल थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
3. कां0 गोविन्द यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
4. कां0 प्रवीण सिंह थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





