नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक*

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के पंचम चरण के तहत आज दिनांक 23.12.2024 को जनपद महराजगंज के समस्त थानों पर पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर महिलाओं / बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा / सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों / कस्बों / प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल / बीट क्षेत्र / ग्राम पंचायत/वार्ड/ मोहल्लों/स्कूल/कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना,महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181 – महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 – स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में पुलिस की पाठशाला / चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति की टीम द्वारा भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानो पर महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित करते हुए महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाफ सेंटर,आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना,प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हॉट आदि योजनाओं की अच्छादता, पात्रता हेतु अर्हताएं, मापदंड एवं आवेदन की प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर संबंधित विभाग में समन्वय स्थापित करने हेतु बताया गया। महिला एवं बच्चों से उनकी समस्याओं एवं प्रमुख मुद्दों के बारे में जानकारी ली गई उनको कानून तथा घरेलू हिंसा संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर
लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पास्को बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम एवं भारतीय संहिता में महिलाओं की गरिमा के संबंध में प्रमुख अपराध के रोकथाम के नियमों की जानकारी दी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]