*सेंन्ट जोसेफ्स सीनीयर सेकेण्डरी बड़े धूमधाम से क्रिसमस दिवस मनाया गया*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*सेंन्ट जोसेफ्स सीनीयर सेकेण्डरी बड़े धूमधाम से क्रिसमस दिवस मनाया गया*
महराजगंज। जनपद के सिसवा नगर पालिका परिषद के स्थानीय विद्यालय सेंन्ट जोसेफ्स सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल के चेयरमैन ओए जोसेफ,प्रधानाचार्य बैजु चेरियन, उप प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह व अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में नाटकों, गीतों व डांस के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को क्रिसमस दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की मेघावी छात्रा अदिति मिश्रा,मीनाक्षी चौबे, गौरी सिंह, सात्विका गुप्ता, कविश केडिया,उपासना मिश्रा,राधा वर्मा, सौम्या तिवारी, सृष्टि पांडे, प्रिया यादव,पुतुल,परिधि,स्वरा त्रिपाठी व अर्पिता ने अपने सहयोगियों के साथ क्रिसमस गीत गाकर किया। इस बावत विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ ने बताया कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के
प्रधानाचार्य वैजू चरियन व फणींद्र मिश्र ने ईशा मसीह व सेटाक्लाज के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को मानवता से मानवता के रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित किया। इस बाबत सेंटाक्लाज बने बच्चों ने सभी छोटे विद्यार्थीयों को टाफियां बाँटी तथा विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विद्यार्थीयों को एक-एक केक दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





