*महराजगंज के विकास खण्ड पनियरा के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 01करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*महराजगंज के विकास खण्ड पनियरा के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 01करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान*
*महराजगंज। UP*
महराजगंज के विकास खण्ड पनियरा के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 01करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महराजगंज के विकासखंड परियारा के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आंकलित लागत रु० 315.95 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते। हुए प्रथम किस्त के रूप में रू 01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी तरह इसी विकास खण्ड के अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु आंकलित लागत रू 182.04 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रू 50 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से कर लिया जाए तथा कार्य गुणवत्तापूर्ण व मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं इन कार्यों हेतु जारी शासनादेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं विशिष्टयों के अनुसार करायें जांय और धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





