नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जीएफसी गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ ओपन डिफैकेशन फ्री प्रमाणीकरण तैयारियों लेकर बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जीएफसी गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ ओपन डिफैकेशन फ्री प्रमाणीकरण तैयारियों लेकर बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जीएफसी गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ ओपन डिफैकेशन फ्री प्रमाणीकरण तैयारियों लेकर बैठक*

 

महराजगंज, 25 दिसंबर 2024, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के दृष्टिगत आज जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) और ओडीएफ (ओपन डिफैकेशन फ्री) प्रमाणीकरण तैयारियों के संदर्भ आज अपर निदेशक स्थानीय निकाय असलम अंसारी द्वारा नगर पालिका महराजगंज में समीक्षा बैठक की गई और तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर निदेशक ने जीएफसी और ओडीएफ प्रमाणीकरण हेतु निर्धारित बिंदुओं पर नगर पालिका परिषद की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद समस्त तैयारियों को ससमय पूरा कर ले और नगर पूरी तरह कूड़ा और खुले में शौच से मुक्त करना सुनिश्चित करे।
समीक्षा के उपरांत उन्होंने नगर क्षेत्र में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। उन्होंने सिविल लाइंस में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय के संचालन के विषय में जानकारी ली। ईओ नगर पालिका ने बताया कि सुबह 05:00 बजे से रात 10: 00 बजे तक दो केयर टेकर के माध्यम से शौचालय का संचालन किया जाता है। शौचालय को दिव्यांग अनुकूल भी बनाया गया है, ताकि दिव्यांगों को कोई असुविधा न होने पाए।
उन्होंने शास्त्री नगर वार्ड में साफ सफाई को भी देखा और निर्देश दिया कि नगर पालिका क्षेत्र में बड़े स्तर पर कूड़ा न एकत्रित होने पाए और कूड़ा एमआरएफ सेंटर भेजा जाए। सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करें और नगर को स्वच्छ बनाए।
पालिका परिषद महराजगंज में आगामी स्वच्छ सर्इस दौरान नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार जी, नगर पंचायत निचलौल अधिशासी अधिकारी/ उप जिलाधिकारी शिवाजी यादव जी , प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक चंद्र प्रकाश गौतम , सफाई निरीक्षक लालबहादुर, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी इंद्रेश , ऋषभ दुबे , संदीप साहनी,संजय निषाद,बलराम जायसवाल, इंद्रासन आदि लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]