*जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
- *जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 726/2024 धारा 191(2),115(2),352,333,109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्ता 1. बिन्दा देवी पत्नी सुग्रीव निषाद नि0 रामनगर कड़जहां चौकीदार टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, 2. किताबी देवी पत्नी रामबदन निषाद, 3. नीतू उर्फ अनिता पुत्री रामबदन निवासीगण ग्राम राजधानी टोला हाथखाल थाना झंगहा जनपद गोरखपुर व 4. भावना देवी पत्नी सभापत निषाद नि0 ग्राम माईडीह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24/12/2024 को अभियुक्तों द्वारा जमीन के विवाद को लेकर वादिनी मुकदमा के दरवाजे पर आकर गाली गुप्ता दिया गया तथा विरोध करने पर लाठी-डण्डा व लात-घूसा से मारा पीटा गया जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. बिन्दा देवी पत्नी सुग्रीव निषाद नि0 रामनगर कड़जहां चौकीदार टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. किताबी देवी पत्नी रामबदन निषाद निवासी ग्राम राजधानी टोला हाथखाल थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3. नीतू उर्फ अनिता पुत्री रामबदन निवासी ग्राम राजधानी टोला हाथखाल थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
4. भावना देवी पत्नी सभापत निषाद नि0 ग्राम माईडीह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 726/2024 धारा 191(2),115(2),352,333,109 भारतीय न्याय संहिता थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम -*
1. उ0नि0 मधुरेश त्रिवेदी , थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. प्रशि0 म0उ0नि0 ज्योति तिवारी , थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. प्रशि0 म0उ0नि0 अनुप्रिया राय, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. म0का0 निरंजन वर्मा, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5. का0 गोविन्द कुमार, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





