नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *27 और 28 दिसंबर के लिए आईएमडी ने जारी किया मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी की आशंका* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*27 और 28 दिसंबर के लिए आईएमडी ने जारी किया मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी की आशंका*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*27 और 28 दिसंबर के लिए आईएमडी ने जारी किया मौसम का अलर्ट, इन राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी की आशंका*

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 27 दिसंबर और 28 दिसंबर के दिन के लिए मौसम को लेकर अनुमान जताया गया है। IMD ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है, जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27-28 दिसंबर को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से भी हवाएं आएंगी, जिसके कारण मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि, ‘पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई… तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।
कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना- IMD
आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि, अनुमान लगाया जा रहा है कि 27-28 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी से हवाएं भी आएंगी, जिससे उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।’ उन्होंने कहा, ’27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।’ उन्होंने आगे बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]