नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *व्यपहरण कर फिरौती की मांग करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार, व्यपह्रत बालक सकुशल बरामद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*व्यपहरण कर फिरौती की मांग करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार, व्यपह्रत बालक सकुशल बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*व्यपहरण कर फिरौती की मांग करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार, व्यपह्रत बालक सकुशल बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपाधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 अनिश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी नौकायन की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 758/24 धारा 140(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुरेश यादव पुत्र ननके यादव निवासी अहियाचेत थाना कौड़िया बाजार जनपद गोण्डा हा0मु0 सुरैयाटोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से व्यपह्रत बालक को बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 25.12.2024 को शाम को नौकायन चौकी के पास ठेला लगाने वाली वादिनी मुकदमा के ठेले पर काम करने वाला अभियुक्त सुरेश उपरोक्त वादिनी के 03 वर्षीय पुत्र का व्यपहरण कर वादिनी के नम्बर पर फोन करके 05 लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहा था । वादिनी द्वारा उक्त घटना की सूचना चौकी नौकायन थाना रामगढ़ताल को दी गयी जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर 03 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा व्यपह्रत बालक को सकुशल बरामद किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
सुरेश यादव पुत्र ननके यादव निवासी अहियाचेत थाना कौड़िया बाजार जनपद गोण्डा हा0मु0 सुरैयाटोला थान रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 758/24 धारा 140(2) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तारी/बरामदगी की टीम-*
1. प्र0नि0 रामगढ़ताल चितवन कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 अनित कुमार राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 अनिश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी नौकायन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अनीश कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. कां0 लव कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
6. कां0 प्रदीप कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
7. म0कां0 प्रतिभा सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
8. म0कां0 आरती श्रीवास्तव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]