*लापरवाही और शासकीय कार्य में उदासीनता के चलते लेखपाल निलंबित*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट
मिर्जापुर:26 दिसम्बर 24 *लापरवाही और शासकीय कार्य में उदासीनता के चलते लेखपाल निलंबित*
जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल के द्वारा सरकारी भूमि के संरक्षण में लापरवाही, शासकीय कार्य में उदासीनता, उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करने की भी शिकायत थी। उपजिलाधिकारी सदर ने छानबे ब्लाक के नीबी गहरवार के वर्तमान लेखपाल अशोक पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बरकछा कला में निरीक्षण के दौरान खामियों को पकड़ा था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





