नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खामियां,,, मिलने पर सीएमओ ने अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*खामियां,,, मिलने पर सीएमओ ने अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवादाता ,,आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी) ,नौतनवा, लक्ष्मीपुर,
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT..

*खामियां,,,
मिलने पर सीएमओ ने अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण*

निचलौल। शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की पोल खुल गई। अस्पताल में चारों तरफ खामियां देखने को मिलीं। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगते हुए ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अस्पताल में चारों तरफ खामियां देखने को मिली। निरीक्षण में पाया गया कि जिम्मेदारों की ओर से ओपीडी बंद किया गया था। केवल इमरजेंसी चल रही थी।वह भी बेहतर अवस्था में नहीं थी, क्योंकि सुबह से महज 26 मरीजों का रजिस्टर में इंट्री किया गया था। इतना ही नहीं जिम्मेदारों ने इमरजेंसी में ड्यूटी के लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय की 24 घंटों का रोस्टर लगाया था। जबकि नियम के मुताबिक इमरजेंसी ड्यूटी में आठ घंटे का ड्यूटी लगता है।
ड्यूटी से कर्मचारी भी नदारद रहे। अस्पताल में दवा का स्टॉक सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली गई।
उसके बाद महिला प्रसूता अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जहां पर लेबर रूम में देखा गया, की प्रसव के दौरान सामाग्री में कमी है।फिर लेबर रूम में जल्द पूरी सामाग्री रखने के लिए चेतावनी दी गई। उसके बाद इमरजेंसी दवाओं को देखा गया। जो मौके पर मौजूद थी। यहां में स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद रहे। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि ड्यूटी रजिस्टर के दौरान नदारद स्वास्थ्य कर्मियों को लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी गई।।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]