नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *हाजी ज्वेलर्स का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दिया ₹20000 का इनाम* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*हाजी ज्वेलर्स का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दिया ₹20000 का इनाम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*हाजी ज्वेलर्स का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दिया ₹20000 का इनाम*

महराजगंज जिले के परतावल कस्बे में स्थित हाजी ज्वैलर्स में बीते 4-5 दिसंबर की रात को नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी किए जाने की सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया था।
पुलिस की इन टीमों ने घटना की गहराई से जांच करते हुए अत्यधिक सूझबूझ और मेहनत के साथ चोरी का सफल अनावरण किया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए आभूषण और गिरफ्तार आरोपियों के साथ पूरी साजिश का पर्दाफाश किया गया।
घटना के सफल अनावरण के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेन्द्र मीना ने अनावरण करने वाली टीम की सराहना करते हुए थाना अध्यक्ष श्याम देउरवा अभिषेक सिंह सहित सभी को 20,000 रुपये का इनाम दिया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की सतर्कता और कर्मठता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
पुलिस अधीक्षक का बयान:
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमारी प्राथमिकता जनता के विश्वास को बनाए रखना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है। इस अनावरण ने दिखा दिया है कि अपराधियों को कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा।”
इस घटना के खुलासा से परतावल कस्बे के व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने पुलिस के प्रति हर्ष और आभार व्यक्त
किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]