*एक्सप्लेनर: UPA का था फैसला, अलग से नहीं होगी किसी VVIP की समाधि; मनमोहन सिंह की कहां बनेगी*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवादाता ,आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी) ,नौतनवा लक्ष्मीपुर,
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT..
*एक्सप्लेनर: UPA का था फैसला, अलग से नहीं होगी किसी VVIP की समाधि; मनमोहन सिंह की कहां बनेगी*
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने और दूसरी तरफ वंचित तबके के लिए शिक्षा का अधिकार, मनरेगा जैसी योजनाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अब वह सशरीर मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए एक स्मारक की मांग हो रही है। कांग्रेस ने इस बारे में होम मिनिस्टर को शुक्रवार को ही एक पत्र लिखकर मांग की थी कि उनका अंतिम संस्कार वहीं कराया जाए, जहां उनका स्मारक बने। इस पर होम मिनिस्ट्री ने जवाब दिया कि मनमोहन सिंह का उनके कद के अनुरूप स्मारक जरूर बनाया जाएगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह का स्मारक राजघाट के पास ही स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनाया जाएगा। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मारक यहीं पर बना है। समाधि एकता स्थल के पास जगह प्रदान की गई है। 2013 में यूपीए सरकार ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। उस प्रस्ताव के अनुसार अब किसी भी VVIP की राजघाट के पास अलग से समाधि नहीं होगी। इस फैसले के लिए जगह की कमी का हवाला दिया गया था और कहा गया कि राष्ट्रीय स्मृति स्थल के नाम से अलग जगह दी जा रही है, जिसमें सभी VVIP के स्मारक बनाए जा सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक भी यहीं बना है और उनका अंतिम संस्कार भी यहीं पर हुआ था। कांग्रेस के ऐतराज की एक वजह यह भी है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में क्यों कराया गया। उन्हें वहीं पर मुखाग्नि क्यों नहीं देने दिया गया, जहां उनका स्मारक बन सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





