*निर्माण के चार वर्ष बाद भी नहीं किया भुगतान, नोटिस*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवादाता ,आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी )नौतनवा, लक्ष्मीपुर,
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT
*निर्माण के चार वर्ष बाद भी नहीं किया भुगतान, नोटिस*
मिठौरा ब्लाक के मोरवन गांव में चार वर्ष पहले हुए सोकपीट निर्माण कार्य के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। फर्म संचालक की शिकायत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने तत्कालीन सचिव अब्दुल्लाह को नोटिस जारी किया है। मिठौरा ब्लाक के एक फर्म के मालिक अविनाश कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने मोरवन गांव में सोकपीट निर्माण कार्य के लिए 3.80 लाख रुपये के सामग्री की आपूर्ति की थी। लेकिन तभी से उनका भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि इसके लिए सभी प्रपत्र भी उनके द्वारा ब्लाक कार्यालय व सचिव को दी जा चुकी है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तत्कालीन ग्राम सचिव अब्दुल्लाह को नोटिस जारी की गई है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





