नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाकुंभ को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाकुंभ को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवादाता, आकाश कुमार गुप्ता,
(तहसील प्रभारी )नौतनवा, लक्ष्मीपुर,
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT..

महाकुंभ को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
,news anti cruption bharat
प्रयागराज महाकुंभ मेले में खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं। सरहद के सभी पगडंडी रास्तों से लेकर आने जाने वाले मार्गों पर भी एसएसबी के साथ पुलिस प्रशासन ने भी गस्त बढ़ा दिया है। खतरे को देखते हुए सीमा पर तैनात अन्य एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई हैं। डीजीपी के निर्देश के बाद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आने-जाने वालों की भी सघन जांच तेज कर दी गई है। नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। जबकि पगडंडी रास्तों पर डॉग स्क्वॉयड के अलावा जवानों का पहरा सख्त कर दिया गया है। जिले की 84 किलोमीटर खुली सीमा का फायदा उठाकर देश के दुश्मन देश में खलल ना डाल सकें, इसको लेकर एसएसबी के जवान हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए हुए है। बिना जांच पड़ताल के किसी को भी आने ज की अनुमति नहीं दी जा रही है।एसपी सोमेंद्र मीना ने सीमावर्ती थानों को निर्देशित भी कर दिया है कि वह अपने क्षेत्र के पगडंडी रास्तों को चिह्नित करें। जहां भी लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां सोलर लाइट के जरिए सीसीटीवी लगाएं। ऐसे पगडंडी रास्तों को चिह्नित करें जहां से अवांछनीय तत्वों के घुसने की आशंका सबसे ज्यादा हो।सघन जांच के बाद ही मिली एंट्री
नेपाल सीमा के पगडंडी रास्तों का रविवार को एसएसबी के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं सोनौली कोतवाल अंकित सिंह पुलिस फोर्स के साथ गस्त किया और संवेदनशील रास्तों को चिह्नित किया। गस्त के दौरान पगडंडी रास्तों से आने-जाने वालों की सघन जांच- पड़ताल की गई। आईडी की जांच के बाद ही उन्हें भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की सीमा में जाने दिया गया।
महाकुंभ मेले के मद्देनजर सीमावर्ती थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में लगे सभी सीसीटीवी को दुरुस्त करने एवं संवेदनशील पगडंडी रास्तों को चिह्नित करने के साथ ही आवश्यकता अनुसार सोलर लाइट का इस्तेमाल करने को कहा गया है।।

सोमेंद्र मीना, एसपी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]