नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्रतिबद्धता के प्रतीक थे मनमोहन सिंह* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्रतिबद्धता के प्रतीक थे मनमोहन सिंह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रतिबद्धता के प्रतीक थे मनमोहन सिंह*

 

महराजगंज के सक्सेना सभागार, पीजी कॉलेज में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या
में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार एवं राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा हल्ला बोल के कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिलाध्यक्ष अशफ़ाक खान ने निभाया।
सभा में प्रमुख रूप से फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूर आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अब्दुल गनी, सपा नेता जितेंद्र यादव, लेखक केएम अग्रवाल, प्रबंधक सलीम ख़ान, समसुल जुहा खान, समाजसेवी देवेश पांडेय और कवि राजेश स्वर्णकार ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व, विनम्रता और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।
सभा को संबोधित करते हुए युवा हल्ला बोल के कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और नीतिगत प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए। उनकी दूरदृष्टि और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ मनमोहन सिंह ने हमेशा आम लोगों के हितों को सोचा। मनमोहन सिंह जी की बातों को आम जन मानस तक पहुंचाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की डॉ मनमोहन सिंह जी का पूरा जीवन ही प्रेरणादायी है उनके कार्यकाल रोज़गार लिए मनरेगा जैसी योजना आई, उनके कार्यकाल में सूचना के अधिकार का क़ानून आया, उनके ही कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा क़ानून ‘भी आया।
सरकार ने मज़बूत बनाया।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित
श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न
महराजगंज के सक्सेना सभागार, पीजी कॉलेज में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या
में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार एवं राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]