नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की गई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की गई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की गई*

*महराजगंज। UP*

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले ओटीएस अभियान के प्रथम चरण की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि ओटीएस अभियान के प्रथम चरण का संचालन 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया गया। अभियान में कुल 26900 उपभोक्ताओं से 44 करोड़ 29 लाख का विद्युत बकाया वसूल किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दूसरे चरण का अभियान 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दूसरे चरण में महराजगंज डिवीजन में 20,000 उपभोक्ताओं को और नौतनवा, निचलौल व आनंदनगर डिविजन में न्यूनतम 10,000 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए विद्युत बकाया की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने 05 किलोवाट से अधिक भार वाले विद्युत उपभोक्ताओं से शत–प्रतिशत विद्युत बकाया भुगतान करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ओटीएस अभियान की अगली समीक्षा 10 जनवरी को की जाएगी। जिसमें प्रत्येक डिविजन से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सबडिवीजन के एसडीओ उचित कारण के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। साथ ही विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमे विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है, में कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्स.ई.एन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]