नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज पुलिस का कार्यकाल अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक साबित हुआ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज पुलिस का कार्यकाल अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक साबित हुआ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज पुलिस का कार्यकाल अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक साबित हुआ*

 

2024 के अंत में महाराजगंज पुलिस का कार्यकाल अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षभर पुलिस ने कई बड़ी घटनाओं का सफलतापूर्वक निस्तारण किया और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जिले को अपराध मुक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाए।

प्रमुख मुठभेड़ और गिरफ्तारी:
नौतनवा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 19 लाख 88 हजार रुपये, अवैध हथियार और लूट में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की। श्यामदेउरवा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर तीन को गिरफ्तार किया और उनके पास से 13 किलो आभूषण और 9 लाख रुपये बरामद किए।
सोनौली पुलिस ने 120 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्करों पर लगाम लगाई।
भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा कर 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम सोना बरामद किया।
श्यामदेउरवा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों से तीन लग्जरी कारें बरामद कर अपराधियों के संगठित नेटवर्क को तोड़ा। Hiअंतरराष्ट्रीय अपराधियों पर शिकंजा:
चीन की महिला नागरिक को अनधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया।
जर्मन नागरिक को वीज़ा की वैधता समाप्त होने पर हिरासत में लिया गया।फर्जी दस्तावेज़ों के साथ चीन और दिल्ली के तीन नागरिक गिरफ्तार हुए।ब्राजील के नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। श्रीलंकाई नागरिक को भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट के फर्जीवाड़े के लिए गिरफ्तार किया गया।
विशेष उपलब्धियां:
आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायत निस्तारण में महाराजगंज ने चार बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। साइबर क्राइम थाना ने साइबर फ्रॉड पीड़ितों को ₹ 77 लाख की धनराशि वापस कराई।
ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधी गिरफ्तार किए।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला बीट अधिकारियों ने गाँवों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त किया।अन्य उल्लेखनीय घटनाएँ:
192 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए।
18 लाख रुपये का चेक चोरी कर ट्रांसफर करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
सोनौली पुलिस ने 1600 ग्राम चरस बरामद कर मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की।
2024 में महाराजगंज पुलिस ने न केवल अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता हासिल की, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनाया। यह वर्ष पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का एक उदाहरण बन गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]